Welcome to Samaj Dharm Evam Darshan

लेखकों से
1. इस पत्रिका में प्रकाशित लेख, लेखक का अपना विचार है। इससे संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।
2. इस पत्रिका में लेख प्रकाशित करवाने के लिए किसी प्रकार का मूल्य देय नहीं है।
3. लेखकों से निवेदन है कि वह अपने लेख को kurtidev10 फाण्ट में ही भेजने का कष्ट करें।
4. ई-मेल द्वारा (सॉफ्ट कॉपी) भेजे गये लेखों को वरीयता दी जायेगी।
5. एंडनोट या फुटनोट स्पष्टता से लिखें जैसे - लेखक का नाम, पुस्तक/शोध पत्रिका का नाम, प्रकाशक एवं प्रकाशन वर्ष तथा पृष्ठ संख्या अवश्य दें।
6. लेखक अपने शोध-पत्र में व्याख्या की अपेक्षा अपने तार्किक मौलिक विचार प्रस्तुत करें।
7. संक्षिप्त, स्पष्ट, सारगर्भित एवं विवेकपूर्ण लेखों को प्राथमिकता दी जायेगी।
8. कोई भी लेख सम्पादकीय परामर्श समिति की आख्या के उपरान्त ही छापा जायेगा।
9. लेखों के ऊपर यदि कोई टिप्पणी या अपनी असहमति व्यक्त करना चाहते हैं, तो उसे महत्वपूर्ण होने पर अगले अंक में स्थान दिया जायेगा।
10. पुस्तक की समीक्षा भी यथास्थान प्रकाशित की जायेगी।
11. सम्पादक को यह अधिकार है कि वे अनावश्यक प्रस्तुति को संक्षिप्त कर सकें।
12. लेखक अपने लेख के साथ अपना पूरा पता,ई-मेल तथा मोबाइल नम्बर अवश्य लिख दें, जिससे यह सूचित किया जा सके कि शोध-पत्र इस पत्रिका में प्रकाशनार्थ स्वीकृत है या नहीं।
13. लेखक अपने शोध-पत्र का सारांश(Abstract) अवश्य लिखें।
14. लेखक अपने शोध-पत्र में प्रयोग किए गये विशेष शब्दों का अर्थ, प्रारंभ में अवश्य लिख दे।

                                                                                           सम्पादक